Breaking

मंगलवार, 26 मई 2026

Lko. “परपंचु” में गूंजेगी अवधी मिठास, लखीमपुर के राममोहन गुप्त ‘अमर’ होंगे आमंत्रित अतिथि

🔘 “परपंचु” में गूंजेगी अवधी मिठास, लखीमपुर के राममोहन गुप्त ‘अमर’ होंगे आमंत्रित अतिथि

लखनऊ। लखनऊ की सांस्कृतिक धरती से सृजित और वैश्विक स्तर पर सक्रिय फेसबुक मंच “लखनऊ कनेक्शन वर्ल्ड वाइड” एक बार फिर अपनी लोकप्रिय श्रृंखला “परपंचु” के माध्यम से आंचलिक भाषाओं की सुगंध को जन-जन तक पहुँचाने जा रहा है। अवधी भाषा, लोक संस्कृति और साहित्य को समर्पित इस विशेष आयोजन में लखीमपुर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं साहित्यकार राममोहन गुप्त ‘अमर’ को अवधी भाषा में परपंचु के लिए आमंत्रित किया गया है।

बुधवार, 27 मई की रात्रि 8 बजे से आयोजित होने वाला यह वर्चुअल आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी, अपनी बोली और अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का भावनात्मक उत्सव है। अवधी की सहजता, अपनापन और लोकजीवन की मिठास से सजा यह मंच देश-विदेश में बसे हिंदी एवं अवधी प्रेमियों को एक सूत्र में बाँधने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन करेंगे लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार एवं अवधी संस्कृति के समर्पित साधक नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान, जिनकी वाणी में लोकजीवन की आत्मीयता और पत्रकारिता की गरिमा झलकती है। वहीं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगना बीना वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान करेंगी। हास्य-व्यंग्य की सशक्त हस्ताक्षर शशि पांडेय सह-संचालन के माध्यम से कार्यक्रम में सहज हास्य और जीवंतता का रंग भरेंगी। लखीमपुर के लिए यह गर्व का विषय है कि साहित्य, समाजसेवा और सांस्कृतिक चेतना के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके राम मोहन गुप्त ‘अमर’ अब वैश्विक मंच पर अवधी की मिठास और अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति से लोगों का मन मोहेंगे। यह आयोजन निश्चित रूप से अवधी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और नई पीढ़ी तक उसकी आत्मीयता पहुँचाने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments