*कस्बा खीरी में जल्द खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र-आमिर
*खीरी विकास समिति का संघर्ष लाया रंग
*स्थानीय प्रशासन से लेकर शासन तक दिया गया था ज्ञापन
खीरी टाउन खीरी। आंगनबाड़ी केदो की स्थापना के लिए संघर्ष कर रही खीरी विकास समिति का संघर्ष रंग लाएगा और जल्द ही कस्बा खीरी में आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे, यह बात खीरी विकास समिति के अध्यक्ष आमिर रज़ा पम्मी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं।
आमिर रज़ा पम्मी ने कहा यह कस्बा खीरी की बदनसीबी है कि 70 हजार की आबादी वाले कस्बा खीरी में एक भी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है, जबकि यहां पर इस जिले में सबसे ज्यादा अंतोदय और बीपीएल कार्ड धारक है। उन्होंने कहा कि खीरी में आंगनबाड़ी की स्थापना को लेकर विगत 8- 10 वर्षों से वह संघर्ष कर रहे हैं इसको लेकर हस्ताक्षर अभियान, ज्ञापन और विभागीय मंत्रालय तक लिखा पड़ी उनके द्वारा की जा चुकी थी।
इस मामले में शासन द्वारा जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से डिमांड मांगी है। डिमांड मिलने के बाद आंगनबाड़ी केंद्र खुलने का रास्ता आसान हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि विगत दिनों नगर पंचायत खीरी द्वारा जो प्रशासन से डिमांड मांगी गई थी, उसमें मात्र 16 आंगनबाड़ी केंद्र मांगे गए थे, जबकि विभागीय मानक के अनुसार 800 की जनसंख्या पर एक आंगनबाड़ी केंद्र का प्रावधान है। ऐसे में लगभग 70 हजार की कस्बा खीरी की आबादी में कम से कम 80 से 90 आंगनबाड़ी का स्थापित किए जाने चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ-साथ नगर पंचायत से भी मांग की है कि मानक के अनुसार शासन में रिपोर्ट भेज कर डिमांड की जाए ताकि कस्बा खीरी के सभी लोगों को इसका लाभ मिल सके।
उन्होंने चेताया कि यदि नगर पंचायत प्रशासन और जिला प्रशासन इस मामले में पक्षपात करता है तो वह इसको लेकर नगर पंचायत खीरी से लेकर जिला मुख्यालय तक आंदोलन प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान खीरी विकास समिति के अन्य साथियों में डॉ नज़र अंसारी, डॉ एहराज अरमान, अनस अंसारी सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments