Breaking

शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

एक्शन में सीडीओ खीरी : नशे में ड्यूटी, व्यवस्था पर वार, लापरवाही पर गिरी निलंबन की गाज

लखीमपुर। मितौली ब्लॉक की प्रशासनिक व्यवस्था उस समय कठोर चेतावनी में बदल गई, जब जनसेवा की कुर्सी पर बैठा एक अधिकारी अपने कर्तव्य से विमुख पाया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण ध्वज मिश्र को विभागीय कार्यों में गंभीर लापरवाही और ड्यूटी के दौरान नशे की स्थिति में पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार के सख़्त निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
यह कार्रवाई केवल एक निलंबन नहीं, बल्कि उस सोच पर करारा प्रहार है जो जनहित को बोझ और ज़िम्मेदारी को औपचारिकता समझती है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब सरकारी दफ्तरों में ढिलाई, अनुशासनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैये के लिए कोई स्थान नहीं है। CDO अभिषेक कुमार का दो टूक संदेश प्रशासनिक गलियारों में गूंज उठा जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएगा, उस पर कड़ी और त्वरित कार्रवाई तय है। यह निर्णय जिले के उन तमाम कर्मियों के लिए चेतावनी है, जो सेवा को अधिकार समझ बैठे हैं। अब प्रशासन का रुख साफ़ है काम होगा, अनुशासन में होगा, और जनता के हित में होगा। लापरवाही की कीमत अब चुकानी ही पड़ेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments