Breaking

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश महासचिव बने गौरव श्रीवास्तव

🔘 अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश महासचिव बने गौरव श्रीवास्तव 

हरदोई। समाज सेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में अपना अमिट योगदान देने वाले गौरव श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा “प्रदेश महासचिव, पूर्वी उत्तर प्रदेश” के पद पर मनोनीत किया गया है।

इस प्रतिष्ठित नियुक्ति पत्र को जारी करते हुए ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव VSM (Retd.), राष्ट्रीय वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष, ने लिखा कि गौरव श्रीवास्तव की कार्यकुशलता, अनुभव, समाज के प्रति उदारता और भगवान चित्रगुप्त के प्रति गहरी आस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। पत्र में आगे कहा गया है कि उनके नेतृत्व, सूझबूझ और समर्पण से कायस्थ समाज को संगठित और मजबूत बनाने में निश्चित ही सफलता मिलेगी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के मुख्य संरक्षक और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुप श्रीवास्तव (IRS) की मान्यता और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से यह पद गौरव जी की सेवाओं और समाज के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। इस अवसर पर महासभा की ओर से गौरव श्रीवास्तव के उज्जवल भविष्य और कायस्थ समाज की समृद्धि की कामना करते हुए लिखा गया “शुभकामनाओं सहित, जय श्री चित्रगुप्त, जय भारत।” 

कुलमिलाकर गौरव श्रीवास्तव की इस नई जिम्मेदारी से यह संदेश मिलता है कि समाज सेवा, नेतृत्व और आस्था के समन्वय से हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments