🔘 अजय साहित्यिक व सामाजिक मंच की इकाई द्वारा दिल्ली में तरूणनाद - 2 का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न
विकास मिश्र, दिल्ली। अजय साहित्यिक व सामाजिक मंच की इकाई अजय युवा मंच के सौजन्य से दिल्ली के कबीरा स्टूडियो में महाविद्यालयों के युवाओं की तरुणनाद-2 के नाम से एक स्वरचित हिंदी काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । यह काव्य प्रतियोगिता राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत अजय साहित्यिक व सामाजिक मंच के संस्थापक विनोद कौशिक पूर्व आई पी एस , राष्ट्रीय अध्यक्षा डा. प्रीता पँवार पूर्व प्राचार्या के संयोजन में आयोजित किया गया। अन्य अतिथियों के रूप में विवेक ऐरन,विकास मिश्र, दीपकसिंह गहलोत , प्रेरणा सिंह , मंजूषा पँवार सागर ठकराल व विक्रांत विदित ने कार्यक्रम के संयोजन मे महती भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल मे विनोद कौशिक, मंजू तंवर,शन्नो श्रीवास्तव व सुधा मिश्रा रहे ।डा. प्रीता पँवार ने अपने वक्तव्य के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रसार किया तथा युवाओं को ऐतिहासिक सच्चाइयों से रुबरु करवाया ।
कार्यक्रम में 38 युवा प्रतिभागियों नें भाग लिया । विशिष्ट अतिथियों के रुप में वरिष्ठ कवि मनोज मनमौजी व श्री वेंकटेश्वर महाविद्यालय के प्रो सी एम एस रावत रहे जिन्होनें अंत तक उपस्थित होकर प्रतिभागियों का हौसला बढाया । सुभाष श्रीवास्तव प्रतापगढ़ी पत्रकार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।सभी प्रतिभागियों नें एक से बढ़कर एक रचनाएँ सुनाई किंतु प्रतियोगिता होने के कारण पुरस्कार जिन प्रतिभागियो को मिल पाया उनके नाम इस प्रकार हैं - प्रथम पुरस्कार-सत्यम पाण्डेय, द्वितीय पुरस्कार- सत्यक्षा, तृतीय पुरस्कार- सलोनी शर्मा ,सांत्वना पुरस्कार- नेम सिंह , प्रोत्साहन पुरस्कार- सागर ठकराल , अनमोल तँवर, कस्तूरी व इसके अतिरिक्त प्रतिभागिता सर्टिफिकेट सभी प्रतिभागियों को दिए गए। इस काव्य अनुष्ठान में कई गणमान्य व्यक्ति व प्रबुद्ध साहित्यकारों की शिरकत रही।अन्य प्रतिभागियों में दिल्ली विश्वविद्यालयों के अनेक कॉलेजों के छात्रों ने अपनी सहभागिता की और बेहतरीन रचनाओं से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments