जनजागरण डेस्क, लखनऊ। राजधानी की राजनीति के केंद्र में बुधवार को भूमि विकास बैंक, बीकेटी लखनऊ का प्रांगण लोकतांत्रिक ऊर्जा और संगठनात्मक एकता का साक्षी बना, जब भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिवाकर सिंह चौहान ने अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु भव्य शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह केवल एक नामांकन नहीं, बल्कि विश्वास और संकल्प का जनघोष था।
ब्लॉक सभागार तक पहुंचते जनसैलाब ने वातावरण को राजनीतिक चेतना से भर दिया। मजिस्ट्रेट के समक्ष औपचारिक प्रक्रिया पूरी करते हुए श्री चौहान का आत्मविश्वास उनके नेतृत्व के प्रति संगठन की दृढ़ आस्था को प्रतिबिंबित कर रहा था। भीड़ की व्यापकता को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई, जो लोकतांत्रिक अनुशासन की मिसाल बनी। नामांकन उपरांत दिवाकर सिंह चौहान ने कहा कि किसान हित, पारदर्शिता और क्षेत्रीय विकास उनके कार्यकाल की धुरी होंगे। उन्होंने संकल्प दोहराया कि भूमि विकास बैंक को किसानों के लिए अधिक प्रभावी, संवेदनशील और भरोसेमंद संस्था के रूप में स्थापित किया जाएगा, जहां योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहकर खेतों और खलिहानों तक पहुंचें। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला, सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान, चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, सह संयोजक भाजपा दिलीप लोधी, क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण सिंह गप्पू, चेयरमैन कमल अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख रामेंद्र सिंह मोनू, जिला उपाधक्ष रविप्रकाश तिवारी, अरविंद यादव, राजा दिग्विजय सिंह, संतलाल यादव, मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, कुलदीप सिंह, राजेंद्र लोधी, पार्षद अरुण राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष मान सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अतुल मिश्रा, संजेश सिंह, महेश सिंह चौहान डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, उपेंद्र सिंह, अमित सिंह, मदन मोहन मिश्रा, गौरव सिंह चौहान, अनुज सिंह, विधान सभा संयोजक विवेक सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू रस्तोगी, इटौंजा सहकारी संघ अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष कामता रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह, अवधेश सिंह, सदाशिव मिश्रा, बी.के .टी.बार अध्यक्ष एड. आशीष सिंह, महामंत्री एड.जितेंद्र बहादुर सिंह, एड. ज्ञानेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, एड.रंजीत श्रीवास्तव, राधेश्याम गुप्ता, मनोज कुमार रावत, दिलीप सिंह , सुमेर चंद्रा, एड.सोहनलाल वर्मा, एड.विजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य दिनेश लोधी, गोविंद पाल,किसान मोर्चा बृजेश सिंह बबलू, संतोष मिश्रा, अनुज कुमार शुक्ला, अजय यादव, मंडल महामंत्री सोमनाथ प्रताप सिंह, अमर सिंह चौहान, राहुल कृष्ण यादव, सज्जन अवस्थी, बृजेश सिंह, अवधेश वर्मा, सुधाकर अवस्थी, ज्ञानेन्द्र सिंह, रुद्र सिंह, ऋषभ सिंह, राजकुमार लोधी, शिवम श्रीवास्तव, रानू मिश्रा, कपिल मिश्रा, सूरज सिंह, अजीत यादव, जितेंद्र दीक्षित,अनुपम कुमार राजवंशी, सत्यवान सिंह, प्रभाकर सिंह, राजा दिग्विजय सिंह स्मृति समिति के अध्यक्ष राजबहादुर सिंह, महामंत्री कमलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष उदयभान सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे। सभी की मौजूदगी ने संगठनात्मक एकजुटता को सशक्त स्वर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री चौहान के विरुद्ध कोई अन्य नामांकन न आने से वे निर्विरोध विजयी माने जा रहे हैं। अब केवल औपचारिक घोषणाएं शेष हैं। यह स्थिति न केवल उनके प्रति जनविश्वास का प्रमाण है, बल्कि उस नेतृत्व शैली का भी संकेत देती है जो संवाद, सेवा और संकल्प से जनता का भरोसा जीतती है। भूमि विकास बैंक बीकेटी के इस चुनावी क्षण ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जब नेतृत्व में स्पष्ट दृष्टि और संगठन में एकता हो, तो लोकतंत्र केवल प्रक्रिया नहीं, बल्कि प्रेरणा बन जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments