जम्मू 19 दिसंबर 2025, जम्मू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक, श्री विवेक कुमार द्वारा समय-समय पर स्टेशनों व रेल खंडों का विस्तृत निरीक्षण किया जाता हैं। ताकि निरीक्षण द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, सुविधाओं और चल रहे विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया जा सके। हाल ही में, मंडल रेल प्रबंधक द्वारा जम्मू से पठानकोट कैंट के बीच रेल खंड का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेलवे पुल संख्या 17, जो कठुआ और माधोपुर के बीच स्थित व रेलवे पुल संख्या 137 जो घगवाल और हिरानगर के बीच स्थित इन रेलवे पुलों का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य, पिछले कुछ समय पहले आई बारिश के कारण क्षतिग्रस्त पुलों पर चल रहे, मरम्मत और बहाली कार्यों की प्रगति का जायजा लेना था, ताकि रेल परिचालन जल्द से जल्द पूरी तरह बहाल किया जा सके। यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, रेलवे प्रशासन ने पहले ही मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया था। जो की वर्तमान में सुचारू रूप से चल रहा हैं। अपने निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक, ने चल रहे मरम्मत कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए, संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
अपने निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक, श्री विवेक कुमार ने बताया, " कि बरिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए, रेलवे पुल संख्या 17 व 137 का मरम्मत कार्य तेजी पर हैं, और इसे आने वाले समय में पुरा कर लिया जाएगा। ताकि रेल संचालन पूरी तरह सामान्य हो सके ।
उचित सिंघल
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
जम्मू मंडल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments