गरीब बंजारे बनकर सड़क किनारे रहने वाले चला रहे थे शराब तस्करी का बड़ा गिरोह, भारी मात्रा में शराब संग महिला तस्कर गिरफ्तार
गाजीपुर स्थानीय पुलिस ने महिलाओं व बंजारी जिंदगी की आड़ लेकर अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए महिला तस्करी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को क्षेत्र में अवैध रूप से शराब तस्करी की लंबे समय से सूचना मिल रही थी लेकिन इसमें महिलाओं को आगे करके तस्करी की जा रही थी, जिसके चलते सफलता हासिल नहीं हो पा रही थी। इस बीच गुरूवार को सूचना के बाद विशेश्वरगंज चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी ने मय फोर्स रौजा ओवरब्रिज के नीचे छापेमारी की और वहां से बंजारों जैसी झोपड़ी डालकर रहने की तस्करी करने वाली शातिर शराब तस्कर महिला को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आए। उसने अपना नाम पार्वती देवी पत्नी बड़े बताया। मौके पर तलाशी में पुलिस को एक गुमटी मिली, जिसे खोलने पर अंदर देशी शराब की 5 पेटी सहित अलग से 15 पाउच, बीयर की 14 केन, अंग्रेजी शराब की 12 शीशी व शराब बिक्री से जमा 5630 रूपए नकद बरामद हुए। तफ्तीश में पता चला कि गिरोह में कई महिलाएं व पुरूष तस्कर शामिल हैं लेकिन बाकी सभी मौके से फरार थे। ये सभी बंजारों जैसी जिंदगी जीते हुए सड़क किनारे रहते थे, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद गिरफ्तार की गई महिला तस्कर ने बताया कि नगर के एक देशी शराब दुकान संचालक द्वारा ये शराब उपलब्ध कराई जाती है, जिसे हम सभी बेचते हैं। बताया कि संचालक द्वारा इसके लिए हम सभी को बढ़िया कमीशन दिया जाता है। बताया कि उक्त संचालक द्वारा अंग्रेजी व बीयर के दुकानों से संपर्क कर हमें उपलब्ध कराया जाता है। बताया कि ब्लैक में बिक्री के लिए ये सभी शराब गोदाम से निकलने के बाद सीधे हम तक पहुंचाया जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments