महाराजगंज में मस्जिद के सामने पहुंचते ही दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस पर तलवार, पत्थर आदि से हमला, श्रद्धालुओं ने भागकर बचाई जान, मुकदमा दर्ज
गाजीपुर सदर थानाक्षेत्र के महाराजगंज बाजार में बीती देर शाम दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन जुलूस पर अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। आरोप है कि मस्जिद के सामने से गुजर रही प्रतिमा व साथ मौजूद लोगों पर अराजक तत्वों ने तलवार, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें जुलूस में शामिल एक व्यक्ति तलवार या किसी धारदार हथियार से घायल हो गया। घटना के बाद विसर्जन जुलूस में शामिल बीच बचाव कर रहे लोगों ने किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई। बीती देरशाम महाराजगंज स्थित नवयुवक दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। समिति के अध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता ने थाने में तहरीर देते हुए किताबुद्दीन उर्फ सोल्जर, जामीर और आमिर पुत्र मुख्तार अहमद सहित कुछ महिलाओं पर ईंट-पत्थर फेंकने का आरोप लगाया। कहा कि इससे पहले भी धार्मिक आयोजनों में झंडा उखाड़ने जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। इधर इस तरह के घटना की शिकायत मिलने के बाद सीओ सिटी व कोतवाल दीनदयाल पांडेय फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इस बाबत एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments