Breaking

शनिवार, 4 अक्टूबर 2025

मिशन शक्ति के तहत देवी मंदिरों व पंडालों में दुर्गा पूजा पर चला जागरुकता अभियान

मिशन शक्ति के तहत देवी मंदिरों व पंडालों में दुर्गा पूजा पर सीओ द्वारा चलाया गया जागरुकता अभियान

गाजीपुर महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति के फेज 5 के तहत दुर्गा पूजनोत्सव के मौके पर अभियान चलाया गया और देवी मंदिरों व पंडालों में आने वाली महिलाओं को जागरूक करते हुए उनमें पम्पलेट वितरित किया गया। इसके बाद उन्हें अभियान के बारे में पूरी जानकारी दी गई। इसी क्रम में सैदपुर में सीओ रामकृष्ण तिवारी ने पूरे नगर के पंडालों पर जाकर पंपलेट का वितरण किया और उन्हें जागरूक किया गया। इसके साथ ही मुख्य बाजार, संवेदनशील स्थानों व भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाकर मिशन शक्ति अभियान चलाया और सभी को जागरूक किया। कहा कि किसी भी परिस्थिति में घबराने की बजाय फौरन टोल फ्री नंबरों पर सूचित करें। कहा कि पुलिस लगातार महिलाओं की सुरक्षा में तैनात है और क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसके अलावा सीओ ने वाहनों को भी चेक किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments