प्रयागराज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) श्री संजीव कुमार शाक्य एवं नगर मजिस्टेªट श्री विनोद कुमार सिंह की उपस्थिति में सर्किट हाउस के सभागार में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके नवचयनित लेखपालों के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में 216 लेखपालों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने लेखपालों को संबोधित करते हुए उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारियों के विषय में बताया। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व ने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग के एक महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्होंने बताया कि लेखपालों का भूमि की पैमाईश, अंश निर्धारण सहित कई अन्य राजस्व से सम्बंधित महत्वपूर्ण कार्य होते है। गांवों में अक्सर भूमि पैमाईश और अंश निर्धारण को लेकर विवाद उत्पन्न होते हैं, जिनका निपटारा लेखपाल की दक्षता पर निर्भर करता है। उन्होंने सभी प्रशिक्षु लेखपालों से कहा कि सभी लोग पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण ले और पूरी दक्षता, ईमानदारी एवं मेहनत से कार्य करते हुए दिए गए दायित्वों का पूर्ण मनोयोग के साथ निर्वहन करें।अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्र ने प्रशिक्षु लेखपालों से पूर्ण मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने पद से सम्बंधित उत्तरदायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा को केवल एक सेवा के रूप में न देखें, बल्कि इसे लोगों की सेवा के अवसर के रूप में मानें। उन्होंने प्रशिक्षु लेखपालों से भू-लेख नियमावली और राजस्व संहिता के बारे में भी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा। इससे आपलोगो को अपने कार्यों में और अधिक दक्षता हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने प्रशिक्षु लेखपालों को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में बताया। कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग और प्रशासन की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और जनता की सेवा में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी लेखपालों से अपेक्षा की कि वे अपने सकारात्मक सोच के साथ आम जनता को सहयोग प्रदान करें और किसी भी स्थिति में ऐसा कोई अनुचित कार्य न करें, जिससे कि शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हो।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमांमि गंगे एवं नगर मजिस्टेªट ने लेखपालों को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि राजस्व से सम्बंधित कार्यों में आप सभी की बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। आप लोग जनता से सीधे जुड़े होते है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप लोग दिए गए उत्तरदायित्वों का पूरी निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए आमजन की समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्षढंग से निस्तारण करेंगे और लोगो की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्री गणेश कनौजिया, ई डिस्ट्रिक मैनेजर श्री अफशार अहमद, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री युवराज सिंह सहित प्रशिक्षु लेखपाल उपस्थित रहे।
शनिवार, 13 सितंबर 2025
Home
/
जनपद
/
नवचयनित प्रशिक्षु लेखपालों के लिए सर्किट हाउस में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
नवचयनित प्रशिक्षु लेखपालों के लिए सर्किट हाउस में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments