Breaking

शनिवार, 13 सितंबर 2025

बासूपुर में हाईवे किनारे बोरी में युवती का शव फेंकने की अफवाह पर घंटों हलकान रही पुलिस बाद में ली चैन की सांस

बासूपुर में हाईवे किनारे बोरी में युवती का शव फेंकने की अफवाह पर घंटों हलकान रही पुलिस बाद में ली चैन की सांस

देवकली सैदपुर थानाक्षेत्र के बासूपुर में बोरी में शव होने की अफवाह फैलने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस घंटों तक हलकान रही। तलाश के बावजूद कुछ न मिलने पर जहां पुलिस ने चैन की सांस ली, वहीं आमजन ने इस घटना को 2 दिन पुराने मामले से भी जोड़ना शुरू कर दिया क्षेत्र में अफवाह फैली कि बासूपुर में एक बोरी में किसी युवती की लाश फेंकी गई है। अफवाह फैलने के बाद सनसनी फैल गई। इधर सूचना पाकर पुलिस फोर्स बासूपुर में जाकर हाईवे के किनारे काफी दूर तक के क्षेत्र में तलाश कराई लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला तो पुलिस ने भी चैन की सांस ली। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि 2 दिनों पूर्व बोरी से दुर्गंध आने की सूचना मिलने पर बोरी को खुलवाया गया तो उसमें भरे हुए कटे हुए मुर्गे के अवशेष मिले थे। लोगों में चर्चा है कि किसी अराजक तत्व ने दो दिनों पूर्व उसी मामले में युवती के शव की बात को जोड़कर अफवाह फैला दी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments