Breaking

शनिवार, 13 सितंबर 2025

केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने रूपनगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया


रूपनगर, 13 सितम्बर: सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज पंजाब के रूपनगर ज़िले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

अपने दौरे के दौरान डॉ. मुरुगन शाहपुर बेला, हरीवाल और बेला ध्यानी गांव पहुंचे, जहाँ उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएँ सुनीं और राहत सामग्री वितरित की। नंगल स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में उन्होंने बाढ़ से हुई क्षति का निरीक्षण किया। शाम को उन्होंने उपायुक्त रूपनगर के साथ बैठक कर राहत व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की।

डॉ. मुरुगन ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार पूरी तरह से राज्य सरकार व स्थानीय प्रशासन के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में लगे दलों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि उनकी निष्ठा व समर्पण से ही लोगों को समय पर मदद मिल पा रही है।

मंत्री आज रात रूपनगर के कैनाल रेस्ट हाउस में ठहरेंगे। कल, 14 सितम्बर को, वे कैनाल रेस्ट हाउस, रूपनगर में प्रेस वार्ता करेंगे और तत्पश्चात चंडीगढ़ में एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments