हरदोई बिजली उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बने स्मार्ट मीटर के खेल की पोल खुल गई है। "केसरी न्यूज 24" मीडिया ने तो इस मुद्दे को कई बार उठाया था। उपभोक्ताओं ने शिकायत भी की थी, जिसे अधिकारी शुरू से ही नकारते रहे, लेकिन अब तो मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की जांच में हकीकत सामने आ गई है।आज भले ही एक मामला पकड़ में आया हो, लेकिन ऐसे न जाने कितने बिजली उपभोक्ता हैं जो परेशान होंगे।दिसंबर 2024 से स्मार्ट मीटर लगाने के शुरू हुए काम में 16 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगवाए जा चुके हैं। वैसे तो स्मार्ट मीटर शुरू से ही परेशान कर रहे हैं, किसी का तेज चल रहा तो किसी की और कोई परेशानी, इसकी शिकायतें भी हुईं थीं। बक्सपुरवा के दिलीप कुमार शुक्ला ने बताया था कि उनका मीटर दो गुणा तेजी से चल रहा है पर किसी ने नहीं सुना, लेकिन अन्य लोगों ने शिकायत कर विधिवत चेक मीटर लगवाने के लिए रुपये भी जमा किए तो एक मामला खुल गया।अंकुश गुप्ता के यहां चेक मीटर में जहां 85 यूनिट दर्ज की गई वहीं स्मार्ट प्रीपेड मीटर में 462 यूनिट दर्ज की यानी की उपभोक्ता का मीटर 377 यूनिट ज्यादा बता रहा था। वहीं उपभोक्ता के स्मार्ट प्रीपेड मीटर में जहां 3 किलोवाट 350 वाट भार दर्ज हुआ वही चेक मीटर में मात्र 860 वॉट ही दर्ज हुआ यानी की रीडिंग भी तेज भाग रहा और भार भी तेज भाग रहा है। अब अंकुश की शिकायत की पुष्टि हो गई, जिसके बाद विभाग अपने स्तर से कार्रवाई भी कर रहा है, जानकारों का कहना है कि एक नहीं ऐसे बहुत से उपभोक्ता हैं, जो कि परेशान हों रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है...।।
बुधवार, 24 सितंबर 2025
हरदोई : स्मार्ट मीटर के खेल की खुल गई पोल चेक मीटर लगाते ही सामने आ गई ये हकीकत.
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments