Breaking

शनिवार, 27 सितंबर 2025

भारत विकास परिषद महात्मा बुद्ध शाखा का नानपारा में हुआ शुभारंभ

नानपारा (बहराइच)। भारत विकास परिषद, NCR2, नैमिष प्रांत के अंतर्गत समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण की पावन धारा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। सत्र 2025-26 के लिए परिषद की 14वीं नवीन शाखा "भारत विकास परिषद महात्मा बुद्ध शाखा" का विधिवत गठन कर लिया गया है।

इस नवोदित शाखा का नेतृत्व करते हुए धर्मेंद्र कांत श्रीवास्तव शाखाध्यक्ष, उमेश चंद्र शाह सचिव तथा सुशील कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष के रूप में चयनित किए गए हैं। प्रांतीय महासचिव डॉ. पी. के. गुप्ता ने इस अवसर पर नवीन पदाधिकारियों व सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि "परिषद की यह शाखा समाजहित, सांस्कृतिक उत्थान और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में नई ऊर्जा का संचार करेगी।" नवगठित शाखा के प्रति आशा व्यक्त की कि यह समर्पण, सेवा और संस्कार के मार्ग पर चलकर परिषद के उद्देश्यों को साकार करेगी तथा बहराइच जनपद की सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना में प्रेरणादायी योगदान देगी। प्रांतीय गतिविधि संयोजिका (महिला सहभागिता) डॉ. नमिता श्रीवास्तव ने नई शाखा के पदाधिकारियों को बधाई दी है। यह स्थापना न केवल नानपारा की धरती के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि समाजसेवा की उस परंपरा का जीवंत प्रतीक भी है, जो निरंतर नई शाखाओं के माध्यम से फैलती जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments