Breaking

मंगलवार, 2 सितंबर 2025

हाथरस जिले में मेला दाऊजीमहाराज मंदिर परिसर में हुआ हादसा, पंडाल गिरने से मचा हाहाकार

हाथरस जिले में मेला दाऊजीमहाराज मंदिर परिसर में हुआ हादसा, पंडाल गिरने से मचा हाहाकार,70 से 80 बच्चे दबे.

 हाथरस जिले में हुई तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। चारों ओर जलभराव के बीच मेला दाऊजी महाराज मंदिर परिसर में बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते मंदिर प्रांगण में लगाया गया विशाल पंडाल भरभराकर गिर गया।हादसे के समय पंडाल के नीचे बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे। अचानक गिरे पंडाल के नीचे करीब 70 से 80 बच्चे दबकर फंस गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर लोगों ने भी मिलकर बच्चों को बाहर निकाला। इस बीच, 3 बच्चों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।हाथरस शहर के कई इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम को देखते हुए पंडाल की मजबूती और सुरक्षा को लेकर आयोजकों को पहले ही सतर्क रहना चाहिए था। घटना के बाद प्रशासन ने पंडाल की जांच कराने की बात कही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments