Breaking

मंगलवार, 2 सितंबर 2025

असम के गुरुद्वारा धुबड़ी साहिब से दिव्य-भव्य शोभा यात्रा का प्रयागराज पहुंचने हुआ स्वागत

असम के गुरुद्वारा धुबड़ी साहिब से दिव्य-भव्य शोभा यात्रा का प्रयागराज पहुंचने पर दिव्य-भव्य ऐतिहासिक स्वागत हुआ। 

 प्रयागराज मानवता की रक्षा के लिए शहीद होने वाले,हिंद की चादर साहिब श्री गुरु तेग बहादुर महाराज जी की शहीदी के 350वें शहीदी दिवस पर महान अंतरराष्ट्रीय दिव्य-भव्य शोभा यात्रा पच प्यारों की अगुवाई में साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी व गुरुजी के पुरातन अस्त्र शास्त्र से सुशोभित आसाम राज्य के गुरुद्वारा धुबड़ी से प्रारंभ होकर देश के विभिन्न प्रांतों से होते हुए रविवार झूसी मार्ग से होते हुए शहर प्रयागराज में आ रही है ।
जहां सर्व समाज के लोगों ने बोले सो निहाल,सत श्री अकाल के जयकारों व पुष्पवर्षा से स्वागत वन्दन अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मनजीत सिंह, परमजीत सिंह बग्गा,सरदार पतविंदर सिंह,दिलजीत सिंह, हरमनजी सिंह परमिंदर सिंह बंटी, सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं,बच्चे,पुरुष सभी बोले सो निहाल,
सत श्री अकाल के जयकारों लगा रहे थे जिस से प्रयागराज का वातावरण गुरु में हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments