Breaking

मंगलवार, 2 सितंबर 2025

मां के खाना बनाने के दौरान चूल्हे में गिरी 3 साल की मासूम गंभीर रूप से झुलसी, गई जान

महुरसा में मां के खाना बनाने के दौरान चूल्हे में गिरी 3 साल की मासूम गंभीर रूप से झुलसी, लापरवाही से दूसरे दिन चली गई जान

गाज़ीपुर सादात थानाक्षेत्र के महुरसा गांव में रविवार की रात में चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान वहीं खेल रही मासूम बच्ची उसमें गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई और सोमवार की अपराह्न 3 बजे सैदपुर सीएचसी में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते हुए परिजन शव को लेकर घर चले गए। रविवार की रात 3 साल की रूही पुत्री राजकुमार की मां घर में ही चूल्हे पर खाना बना रही थी। उस समय रूही वहीं पर खेल रही थी। खेलते-खेलते उसका संतुलन बिगड़ा और वो चूल्हे में जा गिरी। जिससे उसके सीना सहित शरीर का करीब 40 फीसदी हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया। ये देख उसकी मां ने फौरन उसे बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक के प्राथमिक उपचार से उसे कुछ राहत मिली, जिसके चलते लापरवाही करते हुए उसे बड़े अस्पताल में नहीं ले गए। इसके बाद रात में ही परिजनों ने उसे खाना आदि भी खिलाया। लेकिन रविवार की दोपहर उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो उसे फौरन लेकर सैदपुर सीएचसी आए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। लेकिन जब तक परिजन उसे लेकर अस्पताल से निकलते, उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका 3 बहन में सबसे छोटी थी। पिता फर्नीचर का काम करते हैं। बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिना पुलिस को सूचित किए, वो शव को लेकर घर चले गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments