अक्सर ड्यूटी से गायब रहता है खाद्य आपूर्ति निरीक्षक बारा राजेन्द्र प्रसाद यादव का कार्यालय आयें दिन बन्द होने से भटक रहे फरियादी
प्रयागराज तहसील बारा मुख्यालय स्थित कार्यालय से आपूर्ति निरीक्षक के अक्सर नदारद रहने की जानकारी मिली है।10 सितम्बर को दोपहर 12 बजे कार्यालय के सामने मौजूद लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि राशन कार्ड संबंधित समस्याओं को लेकर आए थे, लेकिन आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय में ताला बंद देख मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। महीनों से लगातार आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय बारा की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं, किन्तु अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया है। जब भी हम लोग अपनी शिकायत लेकर आते हैं, आपूर्ति कार्यालय बन्द होने से लौट जाते हैं। विकासखंड शंकरगढ़ क्षेत्र की ग्राम प्रधान नेवरिया आशा सिंह ने बताया कि आपूर्ति निरीक्षक बारा की हठधर्मिता से गांव में खाद्यान्न वितरण नहीं किया जा रहा है। जबकि इस मामले में एसडीएम बारा ने आदेश दिया था कि नेवरिया गांव का खाद्यान्न ग्राम सचिवालय से वितरित किया जाए, लेकिन कोटेदार एवं आपूर्ति निरीक्षक बारा की साठगांठ से खाद्यान्न वितरण करिया कला गांव से किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को 4 किमी दूर तक जाना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम प्रधान होने के नाते मैं स्वयं कई बार आ चुकी हूं, लेकिन यह संयोग ही रहा कि आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय में नहीं मिले। यही कारण है कि गांव की खाद्यान्न संबंधित समस्याएं हल नहीं हो पाई हैं। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायती पत्र दिया गया है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन दिया गया। आपूर्ति निरीक्षक बारा व संबंधित गांवों के कोटेदारों की साठगांठ से ही खाद्यान्न वितरण में धांधली हो रही है। एसडीएम बारा का दिशा निर्देश भी आपूर्ति निरीक्षक के लिए कोई मायने नहीं रखता, जिससे कोटेदारों द्वारा भी मनमानी की जा रही है। अब इस मामले को गंभीरता से लेकर जिला मुख्यालय तक ले जाने की जरूरत है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments