Breaking

मंगलवार, 9 सितंबर 2025

श्रीराममंदिर अयोध्या के नये न्यासी बने कृष्णमोहन


श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की आज सम्पन्न बैठक में हरदोई के निवासी पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कृष्णमोहन  को नया न्यासी नियुक्त किया गया है। 

कृष्णमोहन जी हरदोई  जनपद के शाहाबाद  तहसील अन्तर्गत ग्राम  सिकन्दरपुर बाजार, मजरा चन्द्रपुर के मूल निवासी हैं और वर्तमान  में हरदोई शहर में निवास करते हैं।  
 
आपने लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ से  Geology में M.Sc. करने के उपरांत  परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक पद पर कुछ वर्षो तक कार्य किया। तत्पश्चात 1978 में भारतीय वन सेवा में चयन होने के बाद महाराष्ट्र राज्य में वन विभाग के विभिन्न  पदों पर कार्य करते हुए A.P.C.C.F के पद से 2012 में सेवानिवृत्त हुए तथा 2012 से हरदोई में निवास करते हैं।

सेवानिवृत्ति के पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  में सक्रिय भूमिका में रहते हुए कृष्णमोगन जी नेराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक, जिला संघ चालक एवं अवध प्रान्त के प्रांत संघचालक के दायित्व का निर्वहन किया।

वर्तमान में आप 2024 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments