नेपाल में स्थिती बद से बदतर होते जा रही है. प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बाद राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने भी इस्तीफा दे दिया है. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का इस्तीफा तक राष्ट्रपति की ओर से स्वीकार कर लिया गया है. हालांकि, राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. प्रदर्शनकारियों और विपक्षी दलों की ओर से बालेन शाह को प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग तेज होते जा रही है. इस बीच भारत में नेपाल दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली में नेपाल का दूतावास बाराखंभा रोड पर स्थित है. रक्सौल शहर से सटे नेपाल के बीरगंज में आज सुबह से ही प्रदर्शनकारियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. स्थिति तनावपूर्ण बना हुआ है. प्रशासन ने हिंसक प्रदर्शन पर लगाम लगाने के लिए पूरे शहर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया. राजधानी काठमांडू की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा है. पुतलीसडक में जुलूस मार्च निकाला गया. प्रदर्शनकारी पुलिस के दंगा निरोधक उपकरण के साथ मार्च करते नज़र आए. नेपाल के धनगढ़ी में गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने नेपाली कांग्रेस के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की. कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी घुसे और जमकर तोड़फोड़ की. काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए फ़ोन नंबर्स जारी किए हैं. लोगों से अनुरोध किया गया कि आपात स्थिति या किसी तरह की सहायता आवश्यकता होने पर इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं - +977 – 980 860 2881, +977 – 981 032 6134. राजधानी काठमांडू के कालीमाटी इलाके में हिंसक झड़प के दौरान पुलिस फायरिंग में दो युवा प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने कालीमाटी पुलिस सर्कल पर पथराव और आगजनी की. इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी हमले का शिकार हुए. इलाके में तनाव बढ़ गया है और सुरक्षाबलों की भारी तैनाती कर दी गई है. नेपाल में मौजूदा तनावपूर्ण हालात को देखते हुए एयर इंडिया ने दिल्ली से काठमांडू के लिए उड़ान को रद्द कर दिया है. दिल्ली–काठमांडू–दिल्ली रूट पर चलने वाली उड़ानें AI2231/2232, AI2219/2220, AI217/218 और AI211/212 आज रद्द कर दी गई हैं. पड़ोसी मुल्क नेपाल में मौजूदा हालात को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. काठमांडू आने-जाने वाली सभी उड़ानें अभी के लिए रोक दी गई हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि ताजा जानकारी के और सलाह के लिए हमारे आधिकारिक चैनल्स देखते रहें. कौशल काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने सोशल मीडिया पर Gen-Z प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि संयम बरतें और शांति रखें. क्योंकि मांगें पूरी हो चुकी हैं. आपके शहीदों के जवाब में पहले ही इस्तीफा आ चुका है. अब समय है कि देश का नेतृत्व करने का. आपकी पीढ़ी को ये करना होगा, इसके लिए तैयार रहें. साथ ही, सेना प्रमुख से बातचीत करने के लिए भी तैयार रहें. लेकिन याद रहे, किसी भी बातचीत से पहले संसद को भंग करना ज़रूरी है. नेपाल में सोमवार सुबह से जारी उग्र आंदोलन के बीच पहली बार शांति की अपील सामने आई है. नेपाल के सुरक्षा प्रमुखों और सरकार के मुख्य सचिव ने संयुक्त रूप से युवाओं से अपील की है कि वे संयम बरतें और देश में शांति बनाए रखें. इस अपील में नेपाली सेना के प्रधान सेनापति, नेपाल पुलिस के प्रमुख, सशस्त्र प्रहरी बल के प्रमुख और मुख्य सचिव शामिल रहे.
मंगलवार, 9 सितंबर 2025
Home
/
वैश्विक
/
नेपाल के राष्ट्रपति ने भी इस्तीफा दिया, नौजवानों के आंदोलन ने देश की राजनीति को हिला दिया, 22 की मौत
नेपाल के राष्ट्रपति ने भी इस्तीफा दिया, नौजवानों के आंदोलन ने देश की राजनीति को हिला दिया, 22 की मौत
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
वैश्विक
Tags:
वैश्विक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments