Breaking

बुधवार, 24 सितंबर 2025

कोरांव गौशाला का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दी कई अहम हिदायतें

कोरांव गौशाला का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दी कई अहम हिदायतें गोबर से वर्मी कम्पोस्ट दीये व अन्य उत्पाद बनाकर बढ़ेगी आय

प्रयागराज कपूरी गौवंश आश्रय स्थल–कोरांव का दौरा कर जिलाधिकारी ने गौशाला की मौजूदा स्थिति देखी और व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आश्रय स्थल पर हर सुविधा दुरुस्त और साफ-सुथरी होनी चाहिए, ताकि गौवंशों को बेहतर देखभाल मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य द्वार का आकार बढ़ाकर नया गेट लगाने, नाम और गौपालकों का विवरण दिखाने वाला बड़ा बोर्ड लगाने की बात कही। गौवंशों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक अतिरिक्त शेड और बाहर की ओर स्थायी टेंट बनाने को कहा। साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाने, जलभराव रोकने के लिए नियमित सफाई रखने और बछड़ों के लिए छोटी शेड व कम ऊंचाई की नांद बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने हरे चारे और भूसे की सतत उपलब्धता पर जोर देते हुए कहा कि चारे का पर्याप्त स्टॉक हर समय मौजूद रहे। गौशाला में जल्दी बढ़ने वाले छायादार पौधे लगाने और परिसर को सुंदर बनाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गोबर से कम्पोस्ट खाद, वर्मी कम्पोस्ट, दीये और अन्य उत्पाद तैयार करने की पहल पर बल देते हुए कहा कि इससे गौशाला की आमदनी बढ़ेगी और आश्रय स्थल आत्मनिर्भर बन सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments