Breaking

मंगलवार, 2 सितंबर 2025

OPS की मांग के लिए दिल्ली जा रहे रेलकर्मी प्लेटफॉर्म पर ही बनाने लगे खाना, जीआरपी ने रोका

पुरानी पेंशन की मांग के लिए धरना देने दिल्ली जा रहे रेलकर्मियों से भरी स्पेशल औड़िहार में रूकी, प्लेटफॉर्म पर ही बनाने लगे खाना, जीआरपी ने रोका

गाज़ीपुर सैदपुर औड़िहार जंक्शन के प्लेटफॉर्म 3 पर सोमवार को एक स्पेशल ट्रेन के रूकने के बाद उसमें सवार रेलकर्मी उतरकर प्लेटफॉर्म पर ही खाना बनाने लगे। इसकी सूचना जीआरपी चौकी प्रभारी अभिषेक पांडेय व आरपीएफ को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया और स्टेशन पर खाना बनाने से रोका। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। सोमवार को रेलकर्मियों से भरी डेलीगेट स्पेशल ट्रेन डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही थी। दिल्ली में एनपीएस के विरोध में ओपीएस की मांग को लेकर आयोजित धरने में उन्हें शामिल होना था। इस बीच उक्त ट्रेन को गाजीपुर सिटी स्टेशन पर रोकने की बात तय थी लेकिन वहां प्लेटफॉर्म कम होने के चलते ट्रेन औड़िहार पहुंची। यहां प्लेटफॉर्म 3 पर रूकने के बाद सभी कर्मी उतरकर प्लेटफॉर्म पर ही सिलिंडर व चूल्हे पर खाना बनाने लगे। इस बात की सूचना जब जीआरपी व आरपीएफ को मिली तो वहां पहुंचकर उन्हें सिलिंडर का उपयोग करने से रोका और समझाकर आगे के लिए रवाना कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments