कौशाम्बी पिपरी थाना क्षेत्र के सेंवढ़ा के पास तेजगति ट्रक को बचाने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गए हैं जिससे बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े दुर्घटना इतनी तेज थी कि मौके पर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है सूचना पाकर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई है मामले की सूचना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसे की जानकारी जैसे ही घर परिवार को लगी रोते बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए हैं
घटनाक्रम के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के इमली गांव निवासी लवकुश उम्र 40 वर्ष पुत्र पन्ना लाला अपने साथी अभिषेक तिवारी पुत्र रविन्द्र तिवारी निवासी गिठूरा थाना पिपरी के साथ बाइक नंबर up73af3961 से रविवार रात 11 बजे गाँव गिठूरा से झलवा प्रयागराज जा रहे थे जैसे ही बाइक सवार पिपरी थाना क्षेत्र के हरी नगर सेवढ़ा के पास टर्निग पर पहुंचे सामने से आ रहे तेज गति ट्रक को बचाने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित हो गए और ज्यादा स्पीड होने के कारण नहर पटरी पर लगे विद्युत पोल से टकरा गए दुर्घटना में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक लवकुश की मौत हो गई थी अभिषेक तिवारी घायल हो गया जिसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया हैं सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है दुर्घटना की जानकारी घर परिवार वालों को दी गई जैसे ही हादसे की जानकारी परिवार के लोगों को मिली रोते बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए हैं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments