उमा पब्लिक स्कूल के बहेरी व औड़िहार शाखाओं में धूमधाम से हुए कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन, कान्हा ने किया कालिया नाग मर्दन
औड़िहार प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के 2 दिनों पूर्व क्षेत्र में प्रतिष्ठित उमा पब्लिक स्कूल की दो शाखाओं पर भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बहेरी के साई की तकिया स्थित शाखा व औड़िहार बाजार स्थित उमा पब्लिक स्कूल की शाखा पर भव्य जन्माष्टमी पर्व का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों शाखाओं पर जन्माष्टमी से जुड़े सभी आयोजन किए गए। इसी क्रम में बहेरी स्थित उमा पब्लिक स्कूल में नर्सरी से कक्षा 12 तक के बच्चों के बीच व औड़िहार स्थित शाखा में नर्सरी से कक्षा 8 तक के बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें ट्रेडिशनल ड्रेस प्रतियोगिता सहित मटका मेकिंग, बांसुरी मेकिंग, नृत्य प्रतियोगिता, कृष्ण जन्मोत्सव झांकी, रासलीला, कृष्ण लीला, कालिया नाग मर्दन आदि कार्यक्रमों के आयोजन हुए। जिसके बाद दोनों ग्रुप को स्कूल के निदेशक अतुल सिंह द्वारा ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चे राधा कृष्ण के वेश में स्कूल में आए थे और उनकी बेहद भव्य झांकी निकाली गई। इसके साथ ही राधा-कृष्ण व गोपियों का आर्कषक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिताओं के दौरान पूरा क्षेत्र जय कन्हैया लाल की आदि के बच्चे गगनभेदी नारे लगाते रहे। बतौर मुख्य अतिथि संस्थापक व समाजसेवी रामगोपाल सिंह ने कहा कि हमारे स्कूलों में बच्चों को भारत की संस्कृति से जोड़ने के लिए सभी धर्म के प्रमुख पर्वों पर भव्य कार्यक्रम किए जाते हैं, ताकि बच्चों को देश की संस्कृति व विरासत के बारे में जानकारी हो सके। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पुष्पा सिंह व बृजेश सिंह सहित प्रधानाचार्य अंबुज सिंह, कोऑर्डिनेटर डॉ सुनीता वर्मा, गुरुप्रिया सिंह, जयंत सिंह, गौरव सिंह आदि रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments