भोड़ी गांव में सरकारी कार्यों में बड़ा खेल पावर हाउस कीपरों बाउंड्रीवाल में घटिया सामान विभागीय अफसरों की चुप्पी सवालों के घेरे में
प्रयागराज यमुनापार क्षेत्र के बारा तहसील के भोड़ी गांवै में इन दिनों बिजली पावर हाउस की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य चल रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि इसमें खुलेआम घटिया सामान का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि काली गिट्टी की जगह सफेद गिट्टी, सीमेंट नंबर 2 और 3 का, तथा ईंटें भी बेहद घटिया क्वालिटी की लगाई जा रही हैं। सबसे बड़ी गड़बड़ी बालू में देखने को मिल रही है। ग्रामीणों के अनुसार, बालू की जगह मिट्टी मिलाकर इस्तेमाल की जा रही है, जिससे कोई भी अधिकारी देखने के बाद साफ़ तौर पर यह नहीं कह सकता कि यह शुद्ध बालू है या मिट्टी।-- अधिकारियों की चुप्पी और पल्ला झाड़ने का खेल-- जब ग्रामीणों ने इस बारे में विभागीय अफसरों से सवाल किया तो उनका जवाब में यह ऐचौंकाने वाला था। अफसरों ने कहा – “यह काम हमारे क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता।”ग्रामीण पूछ रहे हैं कि जब काम बिजली विभाग का है और बाउंड्रीवाल बिजली पावर हाउस की हो रही है तो फिर जिम्मेदारी किसकी है?-- प्रशासन की जिम्मेदारी पर उठे सवाल-- ग्रामीणों ने जिला अधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा समेत बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो यह करोड़ों का काम कागज़ों पर ही चमकेगा और जमीनी स्तर पर दीवार टिकने लायक भी नहीं बचेगी। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और विभागीय अफसर मिलीभगत से जनता के पैसों की लूट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब यह मामला प्रशासन के लिए एक परीक्षा की घड़ी है – क्या अधिकारियों कीए चुप्पी टूटेगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी या फिर यह प्रकरण भी दबा दिया जाएगा?
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments