Breaking

सोमवार, 4 अगस्त 2025

भाजपा नेता व भतीजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के आरोपी पुलिस ने दबोचा

भाजपा नेता व भतीजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के आरोपी पुलिस ने दबोचा, पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगा सीएम से लगाई थी गुहार

सिधौना खानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीते दिनों कूढ़ालंबी गांव में भाजपा नेता चाचा-भतीजे पर दिनदहाड़े व ताबड़तोड़ गोलियां मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाक्षेत्र के कूढ़ालंबी गांव निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष त्रिवेणी सिंह अपने भतीजे विश्वजीत सिंह के साथ सैलून में बाल कटवाकर निकल रहे थे। उसी समय बदमाश आए और दोनों को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दोनों को गोलियां लगी थीं। जिसके बाद पीड़ित ने गांव निवासियों को नामजद करते हुए काफी पुराने विवाद में उन पर गोली मारने का आरोप लगाया था। जिसमें जब पुलिस ने अब तक कार्यवाही नहीं की तो पीड़ित ने मुख्यमंत्री से इस मामले में गुहार लगाई थी और आरोप लगाया कि पुलिस इसमें कार्यवाही नहीं कर रही है। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के आधार पर पुलिस जियापुर पुलिया पर पहुंची और वहां से संदिग्ध को धर दबोचा। उसने अपना नाम मनोज यादव पुत्र स्व. भरत यादव निवासी कूढ़ालंबी बताया। बताया कि वो आजमगढ़ के मेहनाजपुर से घर जा रहा था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। टीम में एसआई रामबाबू सिंह, हेकां वीरेंद्र कुमार, कां. नागेंद्र वर्मा व धीरेंद्र यादव आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments