Breaking

रविवार, 31 अगस्त 2025

यूपी पुलिस का कॉन्स्टेबल रिजवान अपनी टीम के साथ मिलकर बनवाता था अश्लील वीडियो

यूपी पुलिस का कॉन्स्टेबल रिजवान अपनी टीम के साथ मिलकर बनवाता था अश्लील वीडियो इसकी फीमेल फ्रेंड है कौन..?

यूपी के मुरादाबाद जिले से सामने आया है। मुरादाबाद की कटघर थाना पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का बड़ा खुलासा किया है। आरोप है कि रिजवान नामक हेड कॉन्सेटबल अपने साथियों के साथ मिलकर अश्लील वीडियो बनवाता था फिर पीड़ितों से पैसे वसूलता था। रिजवान, उसके साथी फैजल और महिला को अरेस्ट कर जल भेज दिया गया है। मामले में चौथा आरोपी बाबर अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।पुलिस ने बताया है कि रिजवान ने संभल निवासी एक युवक की अपनी साथी महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। ब्लैकमेलिंग के दौरान गैंग ने अलग-अलग खातों में 35 हजार रुपये ट्रांसफर कराए। इतना ही नहीं आरोपी लगातार 5 लाख रुपये की और डिमांड कर रहे थे। साथ ही धमकी दे रहे थे कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो रेप के आरोप में जेल भिजवा देंगे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।मुरादाबाद के एसपी (सिटी) कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि 'संभल के रहने वाले व्यक्ति ने शिकायत कर बताया कि उसको जाल में फंसा कर पैसे वसूल किए गए हैं। मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। दो पुरुष, एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक का नाम फैजल है, दूसरा रिजवान जो यूपी पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात था। तीसरी महिला है, चौथा आरोपी फरार है। आरोपियों ने 500000 रुपये की और डिमांड की थी।'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments