Breaking

रविवार, 31 अगस्त 2025

ठेले पर बाटी चोखा बेचने वाले युवक को मनबढ़ों ने मामूली बात पर दिनदहाड़े पीटा

ठेले पर बाटी चोखा बेचने वाले युवक को मनबढ़ों ने मामूली बात पर दिनदहाड़े पीटा, लोगों के दौड़ाने पर दोनों बाइकें छोड़ भागे मनबढ़

औड़िहार सैदपुर थानाक्षेत्र के औड़िहर रेलवे स्टेशन के सामने दबंगों ने मामूली बात पर ठेले पर बाटी चोखा बेचकर परिवार चलाने वाले युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। जब बाजारवासियों ने उन्हें दौड़ाया तो वो अपनी 2 बाइकें वहीं छोड़ फरार हो गए। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाइकों को थाने पहुंचाया और पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। औड़िहार में गाजीपुर रोड निवासी 27 वर्षीय अभिषेक मोदनवाल पुत्र मदन मोदनवाल रेलवे स्टेशन के सामने बाटी चोखा का ठेला लगाता है। उसके ठेले पर एक लड़का काम करता है। इस बीच शनिवार की सुबह करीब 10 बजे वहां कुछ मनबढ़ किस्म के युवक आए और उस लड़के से कहासुनी करने लगे। जब अभिषेक ने बीच बचाव किया तो उसे धमकाते हुए वो युवक वहां से चले गए। कुछ ही देर बाद करीब एक दर्जन की संख्या में युवक पहुंचे और अभिषेक को वहां से कुछ ही कदम दूर बुलाकर उसे पीटने लगे, जिसमें उसके सिर में चोट लगी। इस बीच अभिषेक की सरेआम पिटाई देख बाजार के लोग शोर मचाते हुए उसे बचाने दौड़े तो वहां मौजूद मनबढ़ अपनी 2 बाइकें वहीं छोड़ फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को बाइकों को लेकर थाने आई। वहीं युवक को इलाज के लिए ले गई। इस बाबत कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments