अष्ट शहीदों की याद में शेरपुर खुर्द में हुई विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता, 1 लाख की ईनामी कुश्ती में यहां के पहलवान ने 2 मिनट में दी पटखनी
भांवरकोल शहीदों का गांव कहे जाने वाले शेरपुर खुर्द में अष्ट शहीदों की याद में ईनामी कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार किया गया। इस दौरान जहां युवा पहलवानों ने अपनी चमक बिखेरी, वहीं बड़े जोड़ के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले के दौरान हाथरस के पहलवान भारत केशरी रामेश्वर यादव का मुकाबला हरियाणा कुरुक्षेत्र के पहलवान अंकित से हुआ। उनके बीच 1 लाख का नगद ईनाम रखा गया था। इस मुकाबले में भारत केसरी रामेश्वर ने हरियाणा के पहलवान को अपने शानदार दांव से 2 मिनट के अंदर धूल चटाते हुए 1 लाख रुपये का नगद ईनाम जीत लिया। वहीं शेरपुर के मृत्युंजय पहलवान ने कनेरी गौरा के संजय पहलवान व मुहम्मदाबाद के ऋषू पहलवान ने चंदौली के कलीम पहलवान को हराकर मुकाबले को जीत लिया। इसके अलावा शेरपुर के रामप्रवेश व अयोध्या के गोविंद पहलवान का मुकाबला बराबरी पर छूटा। वहीं भुजाड़ी के विशाल पहलवान व सलमान पहलवान, मोहम्मदाबाद के आनन्द पहलवान व मऊ के निखिल पहलवान, गोरखपुर के अनूप पहलवान व गोंडा के नंदिनी नगर के अर्जुन पहलवान व हाथरस के रमन पहलवान व अयोध्या के आशीष पहलवान का मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। इसके पूर्व बतौर मुख्य अतिथि मुहम्मदाबाद इंटर कॉलेज के प्रबंधक अवध नारायण राय व विशिष्ट अतिथि प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय ने फीता काटकर व पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कुश्ती कला हमारे ग्रामीण क्षेत्र की पुरानी परंपरा रही है। लेकिन लोगों की अरूचि के कारण ये धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है। ऐसे में इस तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में इसके आयोजन होने चाहिए। ताकि हमारी विरासत व संस्कृति जिंदा रह सके। इस दौरान निर्णायक की भूमिका में कालिका पहलवान व रमेश पहलवान रहे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना राय, पीयूष राय, नवीन राय, दुर्गा प्रसाद राय, ज्ञानेंद्र राय, दीपक पहलवान, आनंद पहलवान, नागा पहलवान, दामोदर राय, गोल्डी राय, चिंटू राय, हरेंद्र पहलवान, मिथिलेश राय, हेमनाथ राय, अंकुर राय आदि रहे। संचालन पवन व वसीम पहलवान और आभार पूर्व जिला केसरी व कार्यक्रम संयोजक विकास राय ने ज्ञापित किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments