Breaking

बुधवार, 20 अगस्त 2025

तूफान में गिरे सिद्धनाथ धाम के शिखर पर राज्यमंत्री के हाथों पुर्नस्थापित हुआ कलश मंडित त्रिशूल

तूफान में गिरे सिद्धनाथ धाम के शिखर पर राज्यमंत्री के हाथों पुर्नस्थापित हुआ कलश मंडित त्रिशूल, शिखर दर्शन का बताया महत्व

सिधौना सनातन धर्म में मंदिरों के शिखर पर धर्म ध्वजा स्थापित करने का पौराणिक महत्व रहा है। इस दौरान सिधौना स्थित सिद्धनाथ महादेव धाम के शिखर पर विधिवत पूजा पाठ कर स्वर्ण कलश सहित त्रिशूल स्थापित किया गया। बता दें कि कुछ माह पूर्व आए तूफान में मंदिर का पुराना कलश शिखर टूटकर गिर गया था। काशी रंगमंच कला परिषद की ओर से पंच कलश संग त्रिशूल करीब साढ़े 6 फीट ऊंचा कलश शिखर लगाया गया। आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा ने कलश पूजन करते हुए कहा कि शिखर दर्शन पाप नाशनम्, अर्थात अगर किसी वजह से आप मंदिर में भगवान की प्रतिमा के दर्शन करने से वंचित रह जाएं तो उसके शिखर के दर्शन करने से ही आपके पाप नष्ट हो जाते हैं। इसीलिए हर शिवालय सहित सनातनी मंदिर में शिखर अवश्य होता है। अध्यक्ष कृष्णानंद सिंह ने बताया कि मंदिर का वास्तुशिल्प ऐसा होता है, जिससे वहां पवित्रता, शांति और दिव्यता बनी रहती है। मंदिर की छत पर गुम्बद ध्वनि सिद्धांत को ध्यान में रखकर बनाई जाती है। शिखर के केंद्र बिंदु के ठीक नीचे मूर्ति प्रतिष्ठित होती है। गुंबद के कारण मंदिर में किए जाने वाले मंत्रों के स्वर और अन्य ध्वनियां गूंजती हैं तथा वहां उपस्थित व्यक्ति को प्रभावित करती है। गुंबद और मूर्ति का केंद्र एक ही होने से मूर्ति में निरंतर ऊर्जा प्रवाहित होती रहती है। जब हम उस मूर्ति को स्पर्श कर उसके आगे सिर टिकाते हैं तो हमारे अंदर भी वह ऊर्जा प्रवेश कर ऊर्जा से शक्ति, उत्साह और प्रसन्नता का संचार करता है। इस दौरान पूरी रात भजन कीर्तन के आयोजन हुए। इस मौके पर शिवाजी मिश्रा, डॉ रामजी सिंह, नंदलाल मिश्रा, करुणाशंकर मिश्रा, रामव्रत सिंह, शिवशंकर सिंह, भवानी शरण, केशव सिंह आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments