Breaking

मंगलवार, 5 अगस्त 2025

अंतिम सोमवार को हुई परंपरागत पूजा, प्रतिमाओं को गांव भ्रमण करा किया गया विसर्जन

सादात सावन माह के आखिरी सोमवार को हुरमुजपुर में परंपरागत तरीके से देवी-देवताओं की पूजा संपन्न की गई। इस दौरान आयोजन में काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पूजा का शुभारंभ रामलीला मंचन से किया गया। पूजन के बाद देवताओं की प्रतिमाओं के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसे पूरे गांव में घुमाया गया। यह बनवा होते हुए उदंती नदी तक पहुंची। जहां विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पुजारी विक्रमादित्य विश्वकर्मा ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। जहां ग्रामीणों ने गांव में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान रमेश प्रजापति, बृजमोहन चौहान, हरिवंश खरवार, मुन्नी शर्मा, संदीप खरवार, अरविंद प्रजापति आदि ने विशेष योगदान दिया। इस मौके पर मोनू प्रजापति, महेश प्रजापति, विकास सिंह, मुखिया देवी, माया देवी, रंगी गोंड, प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू गोंड, मुन्ना रामजी यादव, आनंद प्रजापति आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments