Breaking

रविवार, 31 अगस्त 2025

जिले में बाइक चोरियां करने वाले 3 शातिर चोर तमंचे संग गिरफ्तार, चोरी की 2 बाइकें भी बरामद

नंदगंज स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जिले भर के अलग हिस्सों में बाइकों की चोरियां करने वाले 3 शातिर चोरों को चोरी की बाइकें व अवैध तमंचे संग गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की बाइकों के साथ बदमाश खिजिरपुर से बूढ़नपुर की तरफ गुजरने वाले हैं। जिसके बाद एसआई संतोष यादव ने बूढ़़नपुर नहर पुलिया से गुजर रहे संदिग्धों को रोका और तलाशी ली तो उनके पास से 1 अवैध देशी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस उन्हें लेकर थाने ले गई और सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम अनुज कुमार अन्नू पुत्र आनंद कुमार गुड्डू निवासी हरिहरपुर, बलवंत कुमार पुत्र सोहनलाल व दिनेश कुमार पुत्र हृदयनारायण निवासी मलिकपुरा, बरेसर बताया। उनके पास से मिली 2 बाइक के बाबत बताया कि बरेसर के अमवा की सती माता से चोरी की है और दूसरी बाइक 3 मई 2024 को जहूराबाद, बरेसर से चोरी किया था। जिसके बाद तीनों के खिलाफ संबंधित कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया। टीम में एसआई सहित हेकां अनिल वर्मा, कां. विनय नायक, मधुरेंद्र कुशवाहा, प्रेमनाथ कुशवाहा व दिनेश कुमार रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments