दिल्ली प्रधानमंत्री मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के 140 करोड़ देशवासी तिरंगे के रंग में रंगे हुए हैं. भारत के हर कोने से चाहे रेगिस्तान हो या हिमालय की चोटियां, समुंदर के तट हो या घनी आबादी वाले क्षेत्र हर तरफ से एक ही गूंज है, एक ही जयकारा है- हमारी प्राण से भी प्यारी मातृभूमि का जयगान है. देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजादी का पर्व संकल्पों का पर्व है. एकता की भावना को देश मजबूती दे रहा है. संविधान प्रकाश स्तंभ बन देश को प्रकाश दे रहा है. ये सामूहिक सिद्धियों का पर्व है. लाल किले पर आज कई विशेष महानुभाव उपस्थित हैं. हमने धारा 370 की दीवार गिराकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है. 15 अगस्त का विशेष महत्व भी देख रहा हूं. आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सैल्यूट करने का अवसर मिला. हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी और पहलगाम में सीमापार से आतंकियों ने आकर जिस तरह कत्लेआम किया. धर्म पूछ-पूछकर लोगों को मारा गया. पत्नी के सामने पति को गोलियां, बच्चों के सामने पिता को मौत के घाट उतार दिया गया. पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ है. ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है. पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है, रोज नए खुलासे हो रहे हैं. हमारा देश कई दशकों से आतंक को झेलता आया है. देश के सीने को झलनी कर दिया गया है. हमने आतंक को और आतंकी को पालने-पोसने वालों को ताकत देने वालों को अब हम अलग-अलग नहीं मानेंगे. वो मानवता के समान दुश्मन हैं. उनमें कोई फर्क नहीं है. भारत ने तय कर लिया है कि न्यूक्लियर की धमकियों को अब हम सहने वाले नहीं है. न्यूक्लियर ब्लैकमेल लंबे अर्से से हो रही है. लेकिन हम इसे नहीं सहेंगे. हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है.लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने तय किया है खून और पानी साथ-साथ नहीं बहेंगे. भारतीय नदियों का पानी दुश्मनों को सींच रहा है. हिंदुस्तान को उसके हक का पानी मिलेगा. इस पर हिंदुस्तान के किसानों का हक है. सिंधु समझौता एक तरफा और अन्यायपूर्ण था. राष्ट्रहित में ये समझौता मंजूर नहीं है पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि गुलामी ने हमें गरीब बना दिया था. आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी है. इसलिए हमारे सामर्थ्य को बचाए रखने बनाए रखने और बढ़ाए रखने के लिए आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है. हमने ऑपरेशन सिंदूर में देखा कि मेड इन इंडिया ने कमाल कर दिया. दुश्मन को भी पता नहीं चला कि कौन-कौन से हथियार थे. अगर हम आत्मनिर्भर ना होते, क्या ऑपरेशन सिंदूर इतनी तीव्र गति से कर पाते. पता नहीं कौन साजो-सामनान मिलेगा, इसकी चिंता बनी रहती. लेकिन हमें मेड इन इंडिया की शक्ति सेना के हाथ में दी इसलिए बिना चिंता, बिना रुकावट, बिना हिचकिचाहट, हमारी सेना अपना पराक्रम करती रही. ये पिछले 10 साल से लगातार डिफेंस के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का मिशन लेकर चले हैं.
शनिवार, 16 अगस्त 2025
Home
/
राष्ट्रीय
/
न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं सहेंगे, मेड इन इंडिया हथियार से अब दुश्मन देश कांप रहा पीएम मोदी
न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं सहेंगे, मेड इन इंडिया हथियार से अब दुश्मन देश कांप रहा पीएम मोदी
Tags
# राष्ट्रीय
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
राष्ट्रीय
Tags:
राष्ट्रीय
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments