Breaking

सोमवार, 4 अगस्त 2025

चुनाव हार कर भी अपनी नेकियों से पूर्वांचलवासियों का दिल जीत रहा ये पूर्व विधायक

चुनाव हार कर भी अपनी नेकियों से पूर्वांचलवासियों का दिल जीत रहा ये पूर्व विधायक, विरोधी भी चर्चा करने को विवश

सैदपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक सुभाष पासी भले ही चुनाव हार चुके हों लेकिन क्षेत्रवासियों की मदद से वो पीछे नहीं हटते दिख रहे हैं। यहां तक कि अपनी जेब से भी हजारों रूपए खर्च कर लोगों के सहयोग में जुटे हुए हैं। उनके इसी नेक कार्यों के चलते पूरे क्षेत्र में एक बार फिर से सुभाष पासी की विधायक के रूप में मांग जोर पकड़ने लगी है। यहां तक कि विरोधी खेमे भी चर्चा करने से नहीं चूकते हैं। इसी तरह एक बार फिर उन्होंने विमान से शव भिजवाया है। मामला क्षेत्र के सिधौना स्थित हथौड़ा गांव का है। गांव निवासी 58 वर्षीय रामदयाल यादव पुत्र विश्वनाथ यादव आर्थिक रूप से कमजोर थे। जिसके चलते वो मुंबई में गन्ने के जूस का ठेला लगाकर जूस बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे। उन्हें बीमारियां भी थीं। इस बीच दो दिनों पूर्व अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लेकिन मुंबई से शव लाना परिजनों के लिए दुष्कर था। इधर इस बात की सूचना मुंबई में ही मौजूद पूर्व विधायक को मिली तो उन्होंने शव को अपने खर्च पर तत्काल विमान से भेजने की व्यवस्था की और शव को भेज दिया। जिसके बाद शनिवार को शव आया तो बाबतपुर एयरपोर्ट से घर ले जाया गया। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। लेकिन दुःख की इस घड़ी में भी बच्चों ने अपने पिता के आखिरी दर्शन कराने में सहयोग करने वाले पूर्व विधायक का नम आंखों से आभार जताया। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत 3 पुत्र व 1 पुत्री छोड़ गए हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments