करंडा गंगा की बाढ़ के चलते ब्लॉक क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आकर बेहाल हो गए हैं। बाढ़ से दीनापुर, महाबलपुर, बड़हरिया, सोकनी आदि गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में प्रशासन ने त्वरित सहूलियत देते हुए प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण शुरू कराया। इस दौरान सदर एसडीएम मनोज पाठक, तहसीलदार राजीव यादव, नायब तहसीलदार विजयकांत पाण्डेय के साथ ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री की बोरियों का वितरण किया। जिसे पाकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई। पूर्व जिलाध्यक्ष ने बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों को राहत सामग्री देते हुए भरोसा दिया कि संकट की इस घड़ी में कोई भी परिवार अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। कहा कि बाढ़ से प्रभावित हर व्यक्ति तक राहत पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। जरूरत की हर चीज़ उपलब्ध कराई जाएगी, चाहे वह राशन हो, दवा हो या अन्य सहायता।
शुक्रवार, 8 अगस्त 2025
Home
/
जनपद
/
बाढ़ग्रस्त गांव के बाढ़ पीड़ित परिवारों में वितरित की गई राहत सामग्री, पीड़ितों के चेहरे पर आई मुस्कान
बाढ़ग्रस्त गांव के बाढ़ पीड़ित परिवारों में वितरित की गई राहत सामग्री, पीड़ितों के चेहरे पर आई मुस्कान

About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments