Breaking

गुरुवार, 7 अगस्त 2025

गृहमंत्री अमित शाह के प्रोग्राम में चेंजिंग 7 अगस्त को ही रात 9 बजे पटना लैंड करेंगे अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह के प्रोग्राम में चेंजिंग  7 अगस्त को ही रात 9 बजे पटना लैंड करेंगे अमित शाह

सीतामढ़ी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की गहमागहमी के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पटना आ रहे हैं। बीजेपी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अमित शाह 7 अगस्त यानी गुरुवार को पटना आ रहे हैं। 
बताया जा रहा है कि गृहमंत्री रात करीब 9 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। रात में ही बीजेपी के कुछ नेताओं के साथ पटना में बैठक करेंगे। उसके बाद अगले दिन 8 अगस्त को यानी शुक्रवार को सीतामढ़ी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
अमित शाह माता जानकी मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने बिहार आ रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। गृह मंत्री के आगमन और मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के भव्य कार्यक्रम को लेकर विधायक मिथिलेश कुमार ने लोगों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित करने के लिए पूरे शहर में भ्रमण किया और अक्षत (चावल) प्रदान किए।रथों को रवाना करने के बाद, विधायक की माता ने भी श्रद्धालुओं को अक्षत प्रदान कर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। माता सीता के मंदिर के निर्माण को लेकर जिलेभर में भक्तों के बीच भारी उत्साह और भक्ति का माहौल देखा जा रहा है। यह भूमि पूजन कार्यक्रम सीतामढ़ी के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments