पति गया था गंगा नहाने, पत्नी प्रेमी के साथ कार में बैठकर हो गई फरार , पुलिस से बोला- धोखेबाज निकली,15 लाख के ₹ सोने.
वाराणसी चौबेपुर शिवराजपुर में एक पति गंगा नहाकर घर लौटा तो पत्नी नहीं मिली। किरायेदार ने बताया कि पत्नी प्रेमी के साथ कार में बैठ कर चली गई। पति ने पुलिस से घर में रखे 15 लाख की नकदी व जेवर के साथ पांच साल के बच्चे को लेकर पत्नी के प्रेमी संग जाने की तहरीर दी है।पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की है।
शिवराजपुर के वार्ड संख्या सात निवासी अजय सिंह किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह गंगा नहाने गया था। दोपहर दो बजे लौटा तो घर पर पत्नी संगीता नहीं थी। कमरे में सामान फैला हुआ था और पांच साल का बेटा नहीं था। पत्नी को कई बार फोन किया, लेकिन उसका नंबर बंद मिला।मकान के नीचे रहने वाले किरायेदार ने बताया कि पत्नी पड़ोस में रहने वाले दीपक कटियार के साथ कार में बैठ कर चली गई। अजय ने पुलिस को बताया कि पत्नी घर में रखी नकदी व जेवरात समेत 15 लाख का माल ले गई। उसे ले जाने वाला युवक अपराधी किस्म का है। उसके परिवार वाले भी अपराधी है। प्रभारी निरीक्षक वरूण शर्मा ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच कराई जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है अजय ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 14 मई 2019 में हुई थी। वह पत्नी के साथ दीपक के भाई देवकी नंदन के मकान में किराये पर रहता है। यही पर पत्नी के संबंध दीपक से हो गए। दो माह पहले दीपक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। अजय ने बताया कि हाईवे पर जमीन का मुआवजा मिलने के बाद उसने पत्नी को 12 लाख कीमत के जेवर बनाए थे। जो वह लेकर चली गई। वह धोखेबाज निकली।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments