वाराणसी में फिर स्पां सेंटर पर SOG 2 का छापा, 10 युवक-युवतियों के साथ संचालक हुआ अरेस्ट, वाराणसी, आजमगढ़, पटना की लड़किया.
वाराणसी जिले में फूलपुर थाना क्षेत्र के बाबतपुर स्थित आंशिका गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा गठित वाराणसी कमिश्नरेट की SOG 2 की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर टीम की रेड पड़ते ही हड़कंप मच गया। मौके से गेस्ट हाउस संचालक सहित छह पुरुष और चार युवतियां पकड़ी गई हैं। पड़ताल में गेस्ट हाउसे से आपत्तिजनक चीजें भी मिली है। पुलिस संचालक से पूछताछ कर रही है। लड़कियां पटना, आजमगढ़ और वाराणसी की हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments