सीपीएम नेता के घर 4 राउंड फायरिंग करने वाले बदमाश को पुलिस ने हाजीपुर पुलिया से पिस्टल संग दबोचा, गया जेल
सादात बहरियाबाद पुलिस ने सीपीएम नेता के घर 4 राउंड फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटों के अंदर गुरूवार की शाम 4 बजे घटना में प्रयुक्त अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पलिवार गांव निवासी शिवकरन राम पुत्र बरसाती राम सीपीएम के नेता हैं। बुधवार को उन्होंने थाने में तहरीर देकर बताया था कि पलिवार निवासी श्रवण कुमार पुत्र बजरंगी राम मंगलवार की रात 8 बजे हमारे घर आया और गालियां देते हुए सीने में पिस्टल सटा दिया और विक्रमा के बारे में पूछने लगा। कहा कि उसे गोली मार दूंगा। जिस पर शिवकरन ने कहा कि विक्रमा जहां है, वहां जाओ। इसके बाद मनबढ़ श्रवण हवा में 2 राउंड फायर किया और वहां से चला गया। आगे जाकर फिर 2 राउंड फायर किया। बताया कि इस घटना के कुछ देर पहले ही वो रामनवल, सोनी व मोनी को पिस्टल सटाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर आया था। पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गए। इस बीच उप निरीक्षक उमेश चंद्र यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश हाजीपुर पुलिया पर मौजूद है। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से .32 बोर की पिस्टल व भरी हुई मैगजीन बरामद हुई। जिसके बाद उसे संबंधित धारा में जेल भेज दिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments