मुंबई अहिल्यानगर जिले में एक व्यक्ति की पत्नी से लड़ाई हुई तो उसने अपने चार बच्चों की कुएं में फेंककर हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी खुदकुशी कर ली. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से सभी के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. जानकारी के अनुसार अहिल्यानगर जिले के श्रीगोन्दा तहसील के चिखली कोरेगांव के अरुण काले की पत्नी के साथ शनिवार को लड़ाई हो गई. झगड़े के बाद अरुण आश्रमशाला में पढ़ रहे अपने चार बच्चों को लेकर बाइक पर बिठाकर शिरडी से 10 किलोमीटर दूर कोराहले गांव स्थित खेत के कुएं मिली यहां पहुंचने के बाद उसने अपनी एक बेटी और तीन बेटों को कुएं में फेंक दिया. इसके बाद खुद भी कुएं में कूद गया. जिससे पांचों लोगों की मौत हो गई. पांचों की जब काफी देर तक जानकारी नहीं लगी तो परिजनों ने तलाश शुरू की. जिसके बाद जानकारी मिली कि अरुण काले ने चार बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी है. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस पहुंची और सभी शवों को कुएं से बाहर निकलवाया. पुलिस ने बताया कि अरुण काले नामक व्यक्ति ने पत्नी से लड़ाई के बाद अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी. सभी के शवों को निकलवारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है. मृत बच्चों की आयु 6 से 9 वर्ष के बीच है. मृतक अरुण काले ( उम्र 35) का शव कुएं से जब बाहर निकाला गया, तब उसका बाया हाथ और बाया पांव रस्सी से बंधा नजर आया.
रविवार, 17 अगस्त 2025
4 मर्डर कर सुसाइड, परिवार के मुखिया के खौफनाक कदम से सनसनी
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
प्रदेश
Tags:
प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments