Breaking

रविवार, 17 अगस्त 2025

प्रयागराज जंक्शन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान - ₹2.94 लाख का जुर्माना वसूला

प्रयागराज रेल यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं नियमबद्ध यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल द्वारा ट्रेनों एवं स्टेशनों पर विशेष सघन टिकट चेकिंग अभियान संचालित किये जाते हैं। यह अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में चलाये जाते हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य बिना टिकट एवं अनियमित टिकट यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा के प्रति जागरूक करना रहता है। सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री एस.के. गौतम के नेतृत्व में, मुख्य टिकट निरीक्षक (रेड) श्री संतोष कुमार, 14 टिकट चेकिंग स्टाफ, आरपीएफ तथा जीआरपी कर्मियों की टीम ने प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 15 गाड़ियों में गहन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान कुल 463 यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹2,94,200/- का जुर्माना वसूला गया। इनमें से 134 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे ₹1,36,000/- का जुर्माना और यात्री अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे 329 यात्रियों से ₹1,58,200/- का जुर्माना वसूला गया।भारतीय रेल अधिनियम, 1989 के अंतर्गत बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट पर यात्रा करना दंडनीय अपराध है, जिसमें जुर्माना, कारावास अथवा दोनों का प्रावधान है। प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे अपने सभी सम्मानित यात्रियों से आग्रह करता है कि वे सदैव उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे को सुरक्षित एवं अनुशासित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments