गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी ने अपना 73 वा जन्मदिन 14 अगस्त को अपने आवास (फाटक) मोहम्मदाबाद पर परिजनों और समर्थकों के बीच मनाया। सांसद अफजाल अंसारी का ऐसे समय जन्मदिन मनाना जब साल भर पहले छोटे भाई मुख्तार अंसारी की जेल में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो जाती है, मुख्तार अंसारी की बीवी आफशा अंसारी सालों से फरार चल रही है, बड़ा विधायक भतीजा अब्बास अंसारी जेल से होकर आया है,जबकि छोटा भतीजा उमर अंसारी फर्जी हस्ताक्षर के एक मामले में जेल में बंद है। उस समय सांसद अफजाल अंसारी का जन्मदिन मनाने का यह समय लोगों के पल्ले नहीं पड़ रहा, हमेशा लाइमलाइट से दूरी बनाकर अपने आप को रखने वाले आखिर सांसद महोदय को क्या खास इस बार लगा की अपना 73वां जन्मदिन मनाना चाहिए।खैर छोड़िए उनकी अपनी पर्सनल लाइफ है, कोई क्या कर रहा है, क्या नहीं कर रहा है, हम और आप किसी के पर्सनल लाइफ में हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं, लेकिन जब सियासत की बात होती है तो गलियारों में चर्चा होना लाजमी है।जन्मदिन की एक और बात खास रही अफजाल अंसारी की दोनों बेटियां मारिया और नूरिया भी अपने दोनों बच्चों के साथ जन्मदिन के अवसर पर मौजूद रही, बेटियों की मौजूदगी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना,चर्चा इस बात की भी समय समय पर होती रही है कि अगले राजनीतिक वारिस की, जिसकी एक झलक अफजाल अंसारी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में दिखाई भी जब उन्होंने अपनी बड़ी बेटी नुसरत अंसारी को लोकसभा प्रत्याशी के रूप में नामांकन भी करवाया तो उस वक्त चर्चा बनी की क्या नुसरत अंसारी अफजाल अंसारी की अगली राजनीतिक विरासत संभालेगी, गाजीपुर की सियासत में एक बड़ा चर्चा का मुद्दा बना था, लोगों को यह बात कुछ सही भी लग रही थी क्योंकि अफजाल अंसारी के खिलाफ कोर्ट में मामला लंबित था जिसका फैसला आने वाला था,अफजाल अंसारी के खिलाफ फैसला आता तो अफजाल चुनाव नहीं लड़ पाते फिर नामांकन रद्द होने की स्थिति में अफजाल ने अपनी बेटी नुसरत अंसारी को आगे लाए और नामांकन करवाया,नुसरत अंसारी को लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करवाना उस समय गाजीपुर कि सियासत के लिए बड़ी चर्चा बन गई थी।लोगो के बीच चर्चा बनी की क्या अफजाल अंसारी अब अपनी राजनीतिक विरासत अपनी बेटियों को सौंपेगे।खैर राजनीति है चर्चाएं तो होती ही रहती है, लेकिन फाटक से यह भी चर्चा कम नहीं है सांसद अफजाल अंसारी के जन्मदिन मनाने के टाइमिंग को लेकर।
रविवार, 17 अगस्त 2025
अफजाल अंसारी ने अपना 73 वा जन्मदिन मनाया है !
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments