Breaking

शनिवार, 23 अगस्त 2025

रामपुर मांझा स्थित आश्रम में मनेगा बाबा कीनाराम का 426वा प्राकट्य दिवस

रामपुर मांझा स्थित आश्रम में मनेगा बाबा कीनाराम का 426वा प्राकट्य दिवस, आएंगे जिपं अध्यक्ष व सहायक कमिश्नर

देवकली अघोराचार्य बाबा कीनाराम का 426वां प्राकट्य दिवस 22 अगस्त को उनके हर मठ व आश्रमों पर मनाया जाएगा। इस दौरान शुक्रवार को रामपुर मांझा स्थित बाबा कीनाराम आश्रम पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां बतौर मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष सपना सिंह व बतौर विशिष्ट अतिथि अपर आयुक्त लखनऊ जितेन्द्र दूबे व अध्यक्ष अखिलेश सिंह शामिल होंगे। जानकारी देते हुए आयोजक तेजबहादुर सिंह व रामाशीष सिंह ने संयुक्त रुप से बताया कि 21 से 22 अगस्त तक गुरू गीता के बाद ध्वज पूजन, समाधि पूजन व प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद विक्की तिवारी उर्फ पागल बाबा, मनीष लाल यादव व निशा मिश्रा के बीच गीत, भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सभी से उपस्थित होने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments