Breaking

शनिवार, 23 अगस्त 2025

राजू हो विधायक, तभी करछना का होगा विकास करछना वासियों की मांग तेज

प्रयागराज करछना विधानसभा क्षेत्र में अब आवाज़ बुलंद हो रही है कि "अगर करछना का विकास चाहिए तो विजयराज सिंह उर्फ़ राजू सिंह को विधायक बनाना ही होगा।" क्षेत्र के लोगों का कहना है कि राजू भईया जैसा जनप्रिय और जुझारू नेता ही करछना को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते है। भूतपूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुके राजू सिंह की लोकप्रियता करछना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि उनके पास जनता के हितों के लिए सच्ची नीयत और मजबूत इच्छाशक्ति है। भारतीय किसान यूनियन आज़ाद हिन्द युवा मोर्चा तहसील अध्यक्ष कर्छना 
संजीव प्रताप सिंह (राहुल)अतुल मिश्रा, राजेश भारतीय, शुभम सिंह, अंगद सिंह, गजेंद्र द्विवेदी, गजेंद्र नाथ तिवारी, धर्मराज सिंह, शिव कृपाल सिंह, मयंक सिंह, देवेंद्र तिवारी, हंसराज सिंह, धर्मेंद्र पटेल, मोनू, संदीप, उदय प्रताप सिंह, राजकुमार पटेल, मंगल सिंह, पीके पाण्डेय, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, राम सजीवन पटेल, संतलाल पटेल सहित सैकड़ों लोगों ने राजू भईया को करछना का भविष्य बताया है। ब्लॉक प्रमुख रहते हुए राजू सिंह ने क्षेत्र के विकास में कई उल्लेखनीय कार्य किए, जिसकी गूंज आज भी लोगों की ज़ुबान पर है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को लोगों ने खूब सराहा था। यही कारण है कि अब जनता चाहती है कि वे विधायक बनकर पूरे क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदलें। कुछ समय पहले राजू सिंह को साजिशन मुकदमे में फंसाने की कोशिश की गई थी। जैसे ही यह खबर फैली, समर्थकों का हुजूम हजारों की संख्या में थाने पर उमड़ पड़ा। नतीजतन पुलिस प्रशासन को भी पसीना छूट गया। इस घटना ने साफ कर दिया कि राजू सिंह करछना की जनता के दिलों पर राज करते हैं। अब सबकी निगाहें आगामी विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं। जनता खुले तौर पर कह रही है कि "राजू सिंह हो विधायक, तभी करछना का होगा विकास।" अगर यह जनसमर्थन वोट में तब्दील हुआ तो करछना विधानसभा से एक नया राजनीतिक समीकरण निकल सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments