सैदपुर थानाक्षेत्र के भीमापार चौकीक्षेत्र स्थित एक गाँव निवासिनी महज 7 साल की चचेरी बहन से दुष्कर्म करने वाले उसके 3 चचेरे भाईयों को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और वहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। गुरूवार को एक गांव निवासिनी 7 साल की मासूम के साथ उसके 11 साल के चचेरे भाई सहित चचेरे भाई लगने वाले 3 बच्चों ने दुष्कर्म किया था। बालिका अपने घर से शौच को जा रही थी, उसी समय तीनों उसका मुंह दबाकर खेत में ले गए थे। घटना के बाद पीड़िता रोते हुए आई और अपनी मां को पूरी बात बताई। जिसके बाद मां उसे लेकर थाने आई। जहां नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों बालकों को अभिरक्षा में लेकर थाने आई और यहां पूछताछ की। इसके बाद शुक्रवार की दोपहर 12 बजे तीनों को कोतवाली से ले गए और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। वहां से तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। वहीं घटना के बाद दूसरे दिन भी पूरे गांव में चर्चा बनी रही और लोग तीनों को कोसते रहे।
शनिवार, 30 अगस्त 2025
चचेरी बहन को दबोचकर दुष्कर्म करने वाले 3 चचेरे भाईयों को भेजा गया बाल सुधार गृह
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments