गंगा की बाढ़ में चौतरफा घिरे जिले के 7 गांव, संबंधित तहसीलों के एसडीएम ने लिया बाढ़ग्रस्त गांवों का जायजा
गाजीपुर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाने के चलते जिले भर में तटवर्ती क्षेत्रों में भारी बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर संबंधित सभी तहसीलों के एसडीएम ने अपने क्षेत्रों में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान सदर एसडीएम मनोज पाठक, जमानियां एसडीएम ज्योति चौरसिया, सेवराई एसडीएम संजय यादव, मोहम्मदाबाद एसडीएम हर्षिता तिवारी आदि ने बाढ़ से प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम द्वारा शेरपुर, तुलसीपुर, लखनचंदपुर, महबलपुर, जमानियां में मलसा, सेवराई में अठहठा आदि गांवों का निरीक्षण किया गया। इस बाबत एडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में 7 गांव अभी बाढ़ से प्रभावित हैं। उनके सम्पर्क मार्ग तक पानी आ जाने के कारण ये स्थिति बनी है। वहां तक पानी आ जाने से गांवों में आने-जाने के लिए नावों का संचालन शुरू कर दिया गया है। बताया कि उक्त बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत व बचाव के लिए कार्ययोजना बनाई गयी है, जिसका क्रियान्वयन प्रारम्भ हो गया है। बताया कि जिला मुख्यालय पर बाढ़ कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नम्बर 05482224041 व 9454417103 है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां व बाढ़ शरणालय पुनः क्रियाशील कर दिए गए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments