Breaking

रविवार, 31 अगस्त 2025

एडीओ पंचायत की औचक जांच में ड्यूटी से गायब मिले 7 पंचायत सहायक

एडीओ पंचायत की औचक जांच में ड्यूटी से गायब मिले 7 पंचायत सहायक, सभी को नोटिस जारी होने के बाद मचा हड़कंप

करंडा स्थानीय ब्लॉक में पंचायत सहायकों की मनमानी और लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। एडीओ पंचायत जयप्रकाश पांडेय के औचक निरीक्षण में 7 पंचायत सहायक पंचायत भवन से नदारद मिले। शुक्रवार को खिजिरपुर, मदनपुर, सोनहरिया, सुआपुर, चोचकपुर, नारायणपुर और भवानीपुर पंचायत के सहायक मौके पर नहीं दिखे। ग्रामीणों की सुविधाओं और योजनाओं की देखरेख का जिम्मा संभालने वाले ये पंचायत सहायक अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़कर ड्यूटी से गायब रहे। इस लापरवाही पर एडीओ पंचायत ने सख्ती दिखाते हुए सभी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन सचिवों से भी जवाब-तलब किया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, जब पंचायत सहायक ड्यूटी से नदारद मिले हों। आए दिन पंचायत भवनों पर उनकी अनुपस्थिति से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई होती है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पंचायत सहायकों के बीच खलबली मची हुई है। ब्लॉक में अब चर्चा तेज़ है कि क्या अनुपस्थित पाए गए सहायकों पर आगे और बड़ी कार्रवाई होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments