Breaking

शनिवार, 23 अगस्त 2025

महज 1400 रूपयों के लिए दबंगों ने की ‘चेयरमैन’ की पीट-पीटकर नृशंस हत्या

महज 1400 रूपयों के लिए दबंगों ने की ‘चेयरमैन’ की पीट-पीटकर नृशंस हत्या, बचाने आए बेटे को भी किया मृतप्रायः

दुल्लहपुर थानाक्षेत्र के सुल्तानपुर में महज 1400 रूपयों के लिए दबंगों ने वृद्ध की पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव निवासी वृद्ध 70 वर्षीय चेयरमैन यादव का दूसरे पक्ष से काफी पहले का रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच बुधवार की रात 8 बजे विपक्षियों ने 1400 रूपए चोरी का आरोप लगाया और लाठी डंडे के साथ ही धारदार हथियार लेकर दर्जनों की संख्या में महिला व पुरूष विपक्षी वहां पहुंच गए। इसके बाद गालियां देने लगे तो चेयरमैन यादव ने विरोध किया तो दबंगों ने उन पर हमला कर उन्हें पीट दिया। पिता को पिटता देख उन्हें बचाने आए उनके 30 साल के बेटे राजेश यादव को भी दबंगों ने बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इधर जानलेवा हमला करने के बाद जब पिता-पुत्र अचेत हो गए तो दोनों को मरा हुआ समझकर हत्यारे फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर परिजनों ने दोनों को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन वहां उपचार के दौरान चेयरमैन यादव की मौत हो गई, वहीं बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर घटना के बाद गांव में तनाव पसरा हुआ है। जिसके चलते पूरे गांव में पुलिस तैनात है। वहीं हत्यारे घर छोड़कर फरार हो गए हैं। इस बाबत एसओ कमलेश कुमार ने बताया कि रास्ते के विवाद और आपसी कहासुनी को लेकर हत्या की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments