🔘 हर्षी के बंगले से फिर गूँजी हिन्दी की पुकार, राष्ट्र भाषा सेवा समिति की नव कार्यकारिणी गठित
🔘 हर्षी बंगले के आंगन में सुरभित हुई हिन्दी-वाणी, राष्ट्र भाषा सेवा समिति ने फिर थामी सेवा की पावन कहानी
लखीमपुर खीरी (दैनिक जनजागरण न्यूज 📞 8800127319)। राष्ट्र भाषा सेवा समिति, लखीमपुर खीरी की कार्यकारिणी का पुनर्गठन सौहार्दपूर्ण वातावरण में गत दिवस सम्पन्न हुआ। हिन्दी भाषा की सेवा एवं संवर्धन को समर्पित इस संस्था ने एक नई ऊर्जा, नवीन दृष्टिकोण और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ अपने आगामी सत्र की नींव रखी।
कार्यक्रम का आयोजन मेजर यज्ञ दत्त मिश्र के निवास, “हर्षी का बंगला” में किया गया। यह वही पावन स्थल है जहाँ से भाषा आंदोलन के कई प्रेरणास्पद विचार और संकल्प फूटे हैं। निर्वाचन अधिकारी की भूमिका में रहे रघुवंश कुमार मिश्र (अवकाश प्राप्त प्रवक्ता, धर्म सभा इंटर कॉलेज) ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पूर्ण प्रक्रिया सम्पन्न कराई।
इस नवगठित ऊर्जावान कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में अभय कुमार अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सक्सेना एवं रुचि श्रीवास्तव, सचिव मयंक मोहन दीक्षित, सह सचिव मुकेश सिंह, प्रचार मंत्री अंकित रस्तोगी, कोषाध्यक्ष कृष्णा चंद्र शेखरन, सदस्य शरद श्रीवास्तव, रघुवंश कुमार मिश्र, शैलेन्द्र सिंह, अर्चना वर्मा, शशिबाला सक्सेना, विशेष आमंत्रित सतीश टंडन एवं शिव कुमार त्रिवेदी ने दायित्व ग्रहण किया। नवचयनित अध्यक्ष श्री अग्निहोत्री ने समिति की ओर से सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रभाषा हिन्दी हमारे आत्मगौरव की पहचान है। समिति का लक्ष्य न केवल भाषा सेवा है, बल्कि नई पीढ़ी में भाषिक चेतना और राष्ट्रीय चेतना का संचार भी है। कुलमिलाकर कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा। भाषा प्रेमियों के चेहरों पर उम्मीद की चमक और समर्पण की रेखाएं स्पष्ट दिखीं। यह कार्यकारिणी निश्चय ही हिन्दी को उसकी गरिमा, प्रतिष्ठा और प्रासंगिकता के नए आयामों तक पहुँचाने में सक्षम सिद्ध होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments